स्वरांजली....शब्दों की गूँज

शब्द शस्त्र को परास्त करें, शब्द बिना अस्त्र ही वार करें शब्द दुश्मन को यार करें, आओ मिल कर हम इन शब्दों की गूँज इस बार करें #स्वरा #SKG

Breaking

Monday, October 22, 2018

अमित जी द्वारा सप्तरंग-9(समय की परिभाषा) में रचना✍


शीर्षक:-समय की परिभाषा... !!
★★★
....................
जिस मां बाबा ने 
अपनी अंतिम सांस लेने तक
वृद्धाश्रम में जो समय बिताया 
उनसे पूछो समय की परिभाषा 

जिस मजदूर ने 
अपनी रोजी रोटी के लिए 
मजदूरी में जो समय बिताया 
उससे पूछो समय की परिभाषा 

जिस किसान ने 
बीज बौने से फसल पकने तक 
खेत में जो समय बिताया 
उससे पूछो समय की परिभाषा 

जिस लड़की ने 
बाबुल के घर से 
विदाई में जो समय बिताया 
उससे पूछो समय की परिभाषा

जिस लड़के ने 
अपने पिता का नाम रौशन
करने में जो समय बिताया 
उससे पूछो समय की परिभाषा

जिस जवान ने 
कुछ दिन घरवालों के साथ 
छुट्टियों में जो समय बिताया 
उससे पूछो समय की परिभाषा 

जिन विद्वानों ने 
इस काल चक्र को
समझने में जो समय बिताया 
उनसे पूछो समय की परिभाषा

और मै नादान
बताने चला था
समय की परिभाषा
......
#स्वरा
★★★
©
रचनाकार [{कवयित्री/कवि }]:-  अमित जी✍

No comments:

Post a Comment